पंचांग 03 अप्रैल 2026:-
रा.मि. 13 संवत् 2083 वैशाख कृष्ण प्रतिपदा भृगुवासरे दिन 7/15, चित्रा नक्षत्रे शाम 6/7, व्याघात योगे दिन 1/7, कौलव करणे सू.उ. 5/50, सू.अ. 6/10, चन्द्रचार तुला, शु.रा. 7,9,10,1,2,5 अ.रा. 8,11,12,3,4,6 शुभांक- 9,2,6.
—————————————————————-
आज जिनका जन्म दिन है- शुक्रवार 03 अप्रैल 2026
उनका आगामी वर्ष:
वर्ष के प्रारंभ में व्यवसाय में सुधार होगा. पुरानी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा. वर्ष के मध्य में मित्रों व भाईयों के सहयोग से कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी. दाम्पत्य जीवन सुखमय बना रहेगा. लाभ होगा, पर नहीं के बराबर. वर्ष के अन्त मेंं विवादित राजनीति का सामना करना पडेगा. मित्र से तनाव रहेगा. व्यापार में परिश्रम एवं व्यस्तता रहेगी.
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को व्यवसाय में सुधार होगा. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को मित्र व भाईयों के सहयोग से कार्य क्षेत्र में वृद्धि होगी. कर्क राशि के व्यक्तियों को व्यापार में परिश्रम की अधिकता रहेगी. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को पुरानी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा. मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों का स्वास्थ्य परिवर्तन होगा. विवादित राजनीति का सामना करना होगा. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को दाम्पत्य जीवन में आनन्दमय वातावरण रहेगा.
—————————————————————-
आज का भविष्य- शुक्रवार 03 अप्रैल 2026
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक नम्र, धार्मिक, कृतज्ञ, और सर्वप्रिय होगा, मित्रों की संख्या अधिक होगी, बालक शांत रहेगा, विद्या के क्षेत्र में उन्नति करेगा, स्वतंत्र विचारधारा का होगा, यात्रायें अधिक करेगा.
—————————————————————-
मेष- मेहमानों का आगमन होगा, धर्म कर्म में रूचि बढ़ेगी, राजकीय उलझन दूर होगी, रूका हुआ पैसा मिलेगा, आकस्मिक सहयोग प्राप्त होगा.
वृषभ- आयात निर्यात के कार्यो से लाभ की संभावना है, तनाव दूर होगा, नवीन दायित्वों की पूर्ति होगी. व्ययभार अधिक रहेगा.
मिथुन- दौड़धूप से अच्छी सफलता का योग है, सामाजिक कार्यो में खर्च होगा, परिश्रम की अधिकता रहेगी, परिचितों का सहयोग रहेगा.
कर्क- तय कार्यक्रम में बदलाव से खिन्नता होगी, अधिकारियों के संपर्क लाभदायक, सामाजिक कार्य में मान सम्मान मिलेगा, श्रम साध्य कार्यो में सफलता का योग है.
सिंह- अधूरे कार्य सरलता से पूरे होंगे, नये अध्ययन की रूपरेखा बनेगी, महत्वपूर्ण कार्य बनेगा, माता पिता के सहयोग से लाभ होगा.
कन्या- व्यापारिक साझेदारी लाभप्रद रहेगी, नये संपर्क उन्नति में सहायक होंगे, मातृपक्ष से कोई विशिष्ट समाचार मिलेगा, यात्रा का समय पर लाभ मिलेगा.
तुला- अपनों की मदद करके प्रसन्नता होगी, सभी की भावनाओं का सम्मान करें, जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा, कोई सुखद समाचार मिलेगा.
वृश्चिक- जल्दबाजी में लिये गये फैसले बदलना पड़ेंगे, सुख सुविधा में पर खर्च होगा, पारिवारिक बात बिगड़ सकती है, दायित्वों की पूर्ति होगी.
धनु- गुमी वस्तु या पुराना धन मिलने की उम्मीद है, रोजगार के नए अवसर मिलेंगे, दूसरों का सहयोग मिलेगा, आवेश में आकर कोई निर्णय न करें.
मकर- अनुभवी लोगों की मदद से कामकाज अच्छा बनेगा, भावनात्मक संबंधों में गतिरोध दूर होगा, सुख एवं संतोष मिलेगा, जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी.
कुम्भ- आय के स़्त्रोतों पर विचार होगा, धार्मिक कामकाज बनेगा, कोई ऐसी बात मालुम होगी, जो आपके लिये हितकर होगी, आकस्मिक सहयोग प्राप्त होगा.
मीन- वैवाहिक कार्यो में सफलता मिलेगी, कानूनी मामलों में सफलता का योग है, व्यवसायिक स्थिति में सुधार होगा, भौतिक सुख साधन प्राप्त होंगे.
—————————————————————-
व्यापार भविष्य-
वैशाख कृष्ण प्रतिपदा को चित्रा नक्षत्र के प्रभाव से गुड़, खांड, में उछाल आयेगा, लाल रंग की वस्तुओं में तेजी होगी, रूई, कपास, चांदी, सरसों, अलसी, अरंडी, चना के भाव में वृद्धि होगी, बाजार का रूख देखकर कार्य करें, भाग्यांक 6054 है.
—————————————————————-
