तियानजिन, 26 मार्च (वार्ता) 10वीं विश्व जूनियर वुशु चैंपियनशिप में तीन आयु वर्ग की स्पर्धाओं में 78 देशों के 666 एथलीट भाग लेंगे। 26 मार्च से 30 मार्च तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में पुरुषों की यूथ चांगक्वान, पुरुषों की यूथ गुंशु और महिलाओं की यूथ चांगक्वान की तीन स्पर्धाएं होगी।
इंटरनेशनल वुशु फेडरेशन (आईडब्ल्यूयूएफ) के महासचिव झांग यूपिंग ने बुधवार को यहां उद्घाटन समारोह में कहा, “2006 में अपनी शुरुआत के बाद से, वर्ल्ड जूनियर वुशु चैंपियनशिप, आईडब्लयूयूएफ के सबसे प्रभावशाली युवा इवेंट के रूप में, न केवल भविष्य की प्रतिभाओं को निखारने, कौशल का आदान-प्रदान करने और सपनों को पूरा करने के लिए एक मंच के रूप में काम करती रही है।”
यह संस्करण 2026 डकार यूथ ओलंपिक खेलों के लिए तैयारी और टीम चयन का काम करेगा, और प्रशिक्षण कार्यक्रमों के परिणामों का मूल्यांकन करने के लिए एक मंच प्रदान करेगा। इस प्रतियोगिता में प्रतिस्पर्धा बढ़ाने के लिए पहली बार ताओलू के लिए एक नया ‘प्रारंभिक-फाइनल’ सिस्टम शुरू किया गया है।

