मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का नव वर्ष मिलन समारोह एवं कार्ड वितरण कार्यक्रम मनासा में सम्पन्न

मनासा: मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का नव वर्ष मिलन समारोह एवं कार्ड वितरण समारोह नगर के नवनिर्मित पंडित अटल बिहारी वाजपेई सभागृह में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ नीमच जिले के समस्त पत्रकार समारोह में पहुंचे। सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मंच पर संभागीय कार्यकारी अध्यक्ष डाक्टर प्रितिपाल सिंह राणा, जिला अध्यक्ष प्रदीप जैन, कार्यकारी जिलाध्यक्ष चैन सिंह सोलंकी, महासचिव अविनाश जाजपुरा, प्रांतीय पदाधिकारी कैलाश राठौर, जिला उपाध्यक्ष संजय व्यास, नगर पालिका अध्यक्ष डाक्टर सीमा तिवारी, समाजसेवी प्रद्युमन मारू, तहसील अध्यक्ष हेमंत शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार अजय तिवारी, प्रेस क्लब मनासा अध्यक्ष रामधन विजयवर्गीय, प्रमोद रामावत, जिला जनसंपर्क अधिकारी जगदीश मालवीय मंचासीन थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष प्रदीप जैन ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि अपने आपसी राग द्वेष भूलकर पत्रकार हितों को ध्यान में रखते हुए एक झंडे के नीचे रहे, एकता में बहुत ताकत होती है। सामूहिक एकता से ही किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। पत्रकार हितों की रक्षा करने वाला संगठन मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संगठन ही है। संभागीय अध्यक्ष प्रितिपाल सिंह राणा ने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकार ही पत्रकारिता की कटनी काटने में लगे हुए हैं। पत्रकारों को अपने सम्मान के लिए पहले स्वयं एकत्रित होना पड़ेगा। समाजसेवी प्रद्युम्न मारू ने कहा कि पत्रकार देश व समाज को नई दिशा दिखाने का काम करता हैं।

मनासा नगर परिषद अध्यक्षा डॉ सीमा तिवारी ने कहा कि किसी नगर के विकास में पत्रकारों का अहम रोल होता है, मनासा के विकास में भी पत्रकार अहम भूमिका निभा रहे हैं। समाज सेवी अजय तिवारी ने भी बहुत ही सार गर्भित उद्धबोधन दिया। कार्यक्रम में विशेष वक्ता के रूप में बोलते वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद रामावत ने वर्तमान की पत्रकारिता पर जमकर कटाक्ष किए ओर अच्छे ओर सच्चे पत्रकार बनने की बात कही। कार्यक्रम में मनासा, रामपुरा, कुकडेश्वर, सिंगोली, जीरन, रतनगढ़, नीमच, जावद, मोरवन, डिकेन, खोर, नयागांव सहित विभिन्न नगरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के पत्रकार पहुंचे। कार्यक्रम का संचालन यशवंत राठौर व आभार संजय व्यास ने व्यक्त किया। अंत में सभी पत्रकारों को अतिथियों ने कार्ड वितरित किए। वहीं समारोह के दौरान सेवा निवृत्त जिला जनसंपर्क अधिकारी बृज नेहरू पाटीदार की लिखी पुस्तक रिश्ते की राहें का विमोचन भी अतिथियों द्वारा किया गया।

Next Post

ट्रंप ने भारत से अधिक अमेरिका निर्मित हथियार खरीदने को कहा

Tue Jan 28 , 2025
वाशिंगटन 28 जनवरी (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की ओर से अमेरिका निर्मित सुरक्षा उपकरणों की खरीद बढ़ाने और निष्पक्ष द्विपक्षीय व्यापारिक संबंधों की दिशा में आगे बढ़ने के महत्व पर जोर दिया है। श्री ट्रंप ने सोमवार रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ फोन पर बातचीत के […]

You May Like