घोड़ी चढ़ने के पहले रेपिस्ट दूल्हा गिरफ्तार

जबलपुर : पाटन थाना क्षेत्र में पुलिस ने शादी की खुशियों के बीच एक दूल्हे को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी एक युवती की अस्मत से खेलने के बाद दूसरी युवती से शादी करने घोड़ी चढऩे वाला था। फेरे के पहले ही पुलिस ने उसे धरदबोचा।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पाटन क्षेत्र की रहने वाली 23 वर्षीय युवती ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि गांव का ही आकाश गौड़ पिता प्रमोद कुमार गौड़ (25) ने उसे प्यार के जाल में फंसाया था।

आरोपी पिछले दो वर्षों से उसे शादी का झांसा देकर लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा था। युवती जब भी शादी की बात करती, आरोपी उसे जल्द ही शादी करने का झांसा देता रहा। पीडि़ता के पैरों तले जमीन तब खिसक गई, जब उसे पता चला कि आकाश उसे धोखा देकर कहीं और शादी रचा रहा है। जब युवती ने आकाश पर शादी के लिए दबाव बनाया तो वे वादे से मुकर गया बल्कि शादी से साफ इंकार कर दिया और गुपचुप तरीके से दूसरी युवती से रिश्ता तय कर लिया। 1 मार्च को आरोपी की बारात निकलने वाली थी और घर में मांगलिक कार्यक्रम चल रहे थे। जब इसकी जानकारी युवती को लगी तो वे थाने पहुंच गई और पुलिस को आपबीती सुनाई । पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया। पुलिस की एक टीम ने शादी की तैयारियों के बीच ही आरोपी के घर दबिश दी और आकाश गौड़ को हिरासत में ले लिया।

Next Post

मोदी ने पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच सीसीएस बैठक की अध्यक्षता की

Mon Mar 2 , 2026
नयी दिल्ली, (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रात दिल्ली में कैबिनेट कमिटी ऑन सिक्योरिटी (सीसीएस) की एक महत्वपूर्ण बैठक अध्यक्षता की। यह बैठक ईरान पर अमेरिका-इज़रायली हमलों के बाद पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच हुई। सरकार ने एक बयान में यह जानकारी दी है। सूत्रों के मुताबिक, […]

You May Like

मनोरंजन