
पिपलियामण्डी। गांव मिण्डलाखेड़ा में बिजली लाइन दुरस्त करने पोल पर चढ़े एक लाइनमेन हेल्पर की कंरट लगने से मौत हो गई, करंट लगने के बाद हेल्पर का शव पोल पर ही लटक गया, जिसके मूह का हिस्सा बुरी तरह जल गया। सूचना पर पहुंचे किसान नेता श्यामलाल जोकचन्द ने विद्युत वितरण कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाया। वहीं ग्रामीणों का आरोप था कि पूर्व में भी दशरथ के साथ चार बार इस तरह की घटना हुई थी। जान बुझकर बिजली चालू कर दशरथ की हत्या की गई है। दोषी पर कार्रवाई की जाए। दो घंटे बाद मौके पर पहुंचे बिजली कंपनी अधिकारी को भी आक्रोशित ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। करीब 5 घंटे तक ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। परिजनों को आर्थिक सहायता देने व मृतक के बेटे को नौकरी देने के आश्वासन के बाद ग्रामीणजन माने।
