
दमोह. विगत दो-तीन घंटे से हुई बारिश से शहर से लगी सुभाष कॉलोनी में बाढ़ जैसे हालात निर्मित हो गए, जिससे सुभाष कॉलोनी में नाव चल गई. सूचना मिलते ही कलेक्टर श्री कोचर के अलावा और भी अधिकारी गण के साथ एसडीईआरएफ की टीम ने 15 से 20 महिलाओं का रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित स्थान सामुदायिक भवन में छोड़ा है.साथ ही कुछ और भी रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा रहे हैं. बता दें कि यहां विगत दो-तीन वर्षों से बारिश के हालात बने हुए हैं. कोई भी सुधरीकरण नहीं हो पा रहा है. अगर विगत दो-तीन घंटे और बारिश होती है. तो हाल बेहाल हो जाएंगे. जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा, अब देखने लायक होगा कब तक बाढ़ जैसे हालातो से निपटा जा सकेगा।
