
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद नितिन नवीन से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने गुरुवार को नई दिल्ली में सौजन्य भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच पार्टी के संगठनात्मक विषयों और आगामी गतिविधियों को लेकर सार्थक चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान संगठन को और मजबूत बनाने तथा पार्टी के कामकाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
