रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में बवाल, छात्रों-कर्मचारियों में विवाद

जबलपुर। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में छात्रों और कर्मचारियों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। मध्य प्रदेश छात्र संघ के पदाधिकारी कुलपति से मुलाकात के बाद प्रशासनिक भवन के बाहर धरने पर बैठे कर्मचारियों से मिले। छात्र संगठन ने कर्मचारियों की मांगों को जायज बताते हुए उनके आंदोलन को समर्थन दिया।

समर्थन के बाद धरना स्थल पर माहौल गरमा गया और छात्रों-कर्मचारियों के बीच विवाद की स्थिति बन गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। छात्र संगठन ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Next Post

80 साल पुराना भोपाल… भोपाली की जुबानी सुनिए आजादी के दौर की कहानी

Thu Aug 13 , 2026
भोपाल। भोपाल की पहचान सिर्फ उसकी झीलों और इमारतों से नहीं, बल्कि उन गलियों और किस्सों से भी है, जो आज भी शहर के इतिहास को जिंदा रखे हुए हैं। पुराने भोपाल की ऐसी ही ऐतिहासिक धरोहर है शौकत महल। इसी महल में जन्मे तारिक मिर्जा ने पुराने भोपाल के […]

You May Like