इंदौर: नगर निगम आयुक्त ने आज एआरओ को राजस्व राशि में नुकसान करने के मामले में निलंबित कर दिया. निलंबन अवधि में एआरओ को ट्रेंचिग ग्राउंड पदस्थ करने के निर्देश दिए है. एआरओ ने शहर के प्रतिष्ठित स्कूल का क्षेत्रफल और टैक्स दोनों कम कर निगम को राजस्व हानि पहुंचाई.नगर निगम आयुक्त दिलीप कुमार यादव ने आज हेडमर्टर में पदस्थ सहायक राजस्व अधिकारी अरविंद नायक को सस्पेंड कर दिया. नायक ने शहर केडी प्रतिष्ठित अग्रवाल पब्लिक स्कूल का क्षेत्रफल और टैक्स दोनों कम कर 1 करोड़ 37 लाख रुपए से ज्यादा की हानि पहुंचाई.
नायक ने यह काम राजस्व निरीक्षक की आईडी से किया था और वरिष्ठ अधिकारी से मंजूरी भी नहीं ली. ऐसे मामलों में अपर आयुक्त राजस्व की अनुमति अनिवार्य है. दरअसल मामला यह है कि प्रदेश के सबसे अमीर विनोद अग्रवाल के भाई पुरषोत्तम अग्रवाल का अग्रवाल पब्लिक स्कूल है. उक्त स्कूल का संपत्तिकर कुल 3 करोड़ 19 लाख 79 हजार 600 सौ रुपए बन रहा है.
नायक ने उक्त स्कूल का क्षेत्रफल और टैक्स दोनों कम कर 1 करोड़ 82 लाख 88 हजार के करीब बना दिया. इस तरह टैक्स गणना में 1 करोड़ 37 लाख रुपए कम किए गए. उक्त मामले की जांच होने के बाद आयुक्त यादव ने कारवाई की है.ध्यान रहे कि निगम के राजस्व विभाग में पहले भी ईओडब्ल्यू ने रिश्वत लेते पकड़ा था. वहीं कई मामलों में राजस्व की हानि कई अलग अलग अधिकारियों ने पहुंचाते रहे है. कई मामले ऐसे है, जिनमेंकरदाताओं से पैसा लेकर मैनुअल रसीद दी और निगम में पैसा ही जमा नहीं किया या इंट्री ही नही की गई.
