
छिंदवाड़ा. किराए के कमरे में रह कर पढ़ाई कर रही एक युवती का शव उसके कमरे में पड़ा हुआ पाया गया. उक्त बात की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई. युवती की मौत संदिग्ध बताई जा रही है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना चांद के अंतर्गत आने वाले ग्राम खुटियां निवासी निशा उईके 21 वर्ष लालबाग में किराए के मकान में अपनी सहेली के साथ रह रही थी. आज दोपहर के समय निशा उईके अपने कमरे में थी और उसकी सहेली कही गई हुई थी. देर शाम जब निशा उईके की सहेली वापस अपने कमरे में लौटी तो निशा उईके का शव कमरे में पड़ा हुआ था इस पर उसने इस बात की सूचना आस पड़ोस वालों को दी. वहीं उक्त बात की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई. बताया जा रहा है कि युवती के नाक और मुह से खून निकल रहा था. मामला संदिग्ध होने पर पुलिस ने मामले को जांच में ले लिया है उक्त मामले की जांच के बाद ही युवती की मौत का कारण ज्ञात हो पाएगा.
