विदेशी डॉक्टर बनकर 1.87 लाख की ठगी

जबलपुर: संजीवनीनगर थाना अंतर्गत धनवंतरी नगर निवासी युवक को इंस्टाग्राम और व्हाट्सअप पर एक तथाकथित विदेशी डॉक्टर से बातचीत करना भारी पड़ गया। शातिर ने युवक को अपने जाल में फंसाकर 1,87,000 रुपये की चपत लगा दी।पुलिस के मुताबिक धनवंतरी नगर निवासी गगन केसरवानी का यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, धनवंतरीनगर शाखा में खाता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम और व्हाट्सअप के जरिए उनकी बातचीत डॉ. शेरोन मोर्गन से शुरू हुई। ठग द्वारा पीडि़त से संपर्क करने के लिए भारतीय मोबाइल नंबरों और एक इंटरनेशनल नंबर का इस्तेमाल किया गया था।

बातचीत के दौरान कथित डॉक्टर ने गगन को विश्वास में लिया और कहा कि वह अपनी छुट्टियों के दौरान भारत आ रही है और यहाँ समय बिताएगी। इसके बाद, भारत आने, फ्लाइट टिकट की बुकिंग, होटल, किराए पर ठहरने की व्यवस्था और अन्य आपातकालीन आवश्यकताओं का बहाना बनाकर गगन से पैसों की मांग की जाने लगी। आरोपी ने बातों में ऐसा उलझाया कि झांसे में आकर पीडि़त ने अपने बैंक खाते से अलग-अलग समय पर कुल 13 ट्रांजैक्शन किए। ठग ने गगन से किश्तों में कुल 1,87,000 रुपये हड़प लिए। लगातार पैसों की मांग होने और ठगी का अहसास होने पर पीडि़त ने मामले की शिकायत सायबर सेल में की। जिसके बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

Next Post

फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बना युवती की अश्लील तस्वीरें की पोस्ट

Wed Oct 14 , 2026
जबलपुर: विजय नगर थाना अंतर्गत शिवनगर कॉलोनी निवासी युवती की तस्वीरों का अज्ञात शातिर अपराधी ने दुरुपयोग कर इंस्टाग्राम पर फर्जी अकाउंट बनाया और उस पर युवती की अश्लील तस्वीरें पोस्ट कर दीं। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से आरोपी के मोबाइल नंबर को ट्रैक कर उसके खिलाफ एफआईआर […]

You May Like