पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष पवन पाटीदार ग्वालियर आए

ग्वालियर: भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष पवन पाटीदार के नगर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया। रामकृष्ण मंडल पिवमो के मंडल अध्यक्ष रॉबिन पाल के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं पुष्पवर्षा एवं श्रीराम दरबार भेंट कर प्रदेशाध्यक्ष का अभिनंदन किया।

कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में भाजपा के जयघोष गूंजते रहे। कार्यक्रम में भाजपा के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया, ग्रामीण अध्यक्ष प्रेमसिंह राजपूत, मुलायम सिंह यादव, जंडेल गुर्जर,गिर्राज व्यास, राजू पलैया, अभिषेक हर्षाना, नारायण प्रजापति, नूतन श्रीवास्तव सहित वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Next Post

फेंसिंग में फंसा चिंकारा, ट्रामेटिक इंजुरी से हुई मौत

Tue May 12 , 2026
मुलताई। डहरगांव में एक चिंकारा संदिग्‍ध अवस्था में मृत मिला है। वन विभाग के रेंजर नितिन पवार ने बताया वन विभाग को सूचना प्राप्‍त हुई कि डहरगांव स्थित ब्‍लू बेरी कंपनी की फेंसिगं के पास एक चिंकारा मृत अवस्‍था में पड़ा हुआ है। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम […]

You May Like