फेंसिंग में फंसा चिंकारा, ट्रामेटिक इंजुरी से हुई मौत

मुलताई। डहरगांव में एक चिंकारा संदिग्‍ध अवस्था में मृत मिला है। वन विभाग के रेंजर नितिन पवार ने बताया वन विभाग को सूचना प्राप्‍त हुई कि डहरगांव स्थित ब्‍लू बेरी कंपनी की फेंसिगं के पास एक चिंकारा मृत अवस्‍था में पड़ा हुआ है। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुची और जॉंच कर मौके पर पशु चिकित्‍सक द्वारा पोस्‍टमार्टम कराया गया, पशु चिकित्सक ने रेंजर को बताया दो वर्षीय नर चिंकारा की मौत ट्रामेटिक इंजुरी के चलते हुई है। वही चिंकारा के शरीर में चोट एवं कटने के निशान है। उन्‍होने बताया कि चिंकारा की संभवत: फेसिंग में फंस कर मौत हुई है। वही रात्रि में कंपनी में रहने वाले स्‍टाफ एवं कंपनी के फेंसिग के पास लगे सीसीटीवी फुटेज की जॉंच की जा रही है। चिंकारा किस तरह मौके पर पहुंचा एवं उसकी मौत किन परिस्थितियों मे हुई,जिसकी वन विभाग द्वारा जांच की जा रही है।

 

Next Post

ट्रक ने दो बाइक सवार युवकों को कुचला

Tue May 12 , 2026
ग्वालियर: बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के मोती झील इलाके में भीषण सड़क हादसा हो गया। ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। दोनों युवकों के हाथ पैर कुचले हुए हैं और वे गंभीर रूप से घायल हैं। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। आए दिन मोती झील इलाके […]

You May Like