भगवान परशुराम की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई 

ओंकारेश्वर।तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में सर्व ब्राम्हण समाज द्वारा भगवान

विष्णु के छठवें अवतार भगवान परशुराम की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई ।

शाम पांच बजे बढ़ चौक ऑडिच ब्राम्हण धर्मशाला में भगवान परशुराम की पूजा अर्चना वेद मंत्र उपचार के साथ महर्षि महेश योगी विद्यापीठ के छात्रों द्वारा की गई

महा आरती के पश्चात प्रसाद वितरण हुआ ठंडा पेय पदार्थ ग्रहण करने के पश्चात शोभायात्रा रवाना हुई 21 ढोल डीजे पुष्प उड़ती हुई तोप हाथों में। झंडिया लिए बच्चे महिलाएं आगे आगे चल रही थी बग्गी पर सवार भगवान परशुराम का छायाचित्र एवं भगवान परशुराम के प्रतिरूप में बने भक्त बैठे थे जगह-जगह शोभा यात्रा का स्वागत पुष्प उड़ा कर किया गया एवं जगह-जगह कोल्ड ड्रिंक मिठाई नाश्ता आइस्क्रीम वितरण कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया।

ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर से झूला पुल होकर ब्रह्मपुरी मार्केट श्री गजानन भक्त निवास दंडी आश्रम बलवाड़ी पुराना बस स्टैंड से मुख्य मार्ग होते हुए जेपी चौक पर समापन हुआ शोभायात्रा में सैकड़ो भक्ति बुजुर्ग बच्चे महिलाएं सम्मिलित हुए।

Next Post

ट्रामा सेंटर से दिन दहाड़े बाईक चोरी

Mon May 5 , 2025
सिंगरौली। कोतवाली क्षेत्र में बाईक चोर गिरोह फिर सक्रिय हो गया है। कोतवाली पुलिस चोरो का पतासाजी नही कर पा रही है। जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर में खड़ी बाइक को अज्ञात चोरों ने सोमवार की दोपहर के समय पार कर दिया है। जानकारी के अनुसार संतोष कुमार नामदेव पिता […]

You May Like