ट्रामा सेंटर से दिन दहाड़े बाईक चोरी

सिंगरौली। कोतवाली क्षेत्र में बाईक चोर गिरोह फिर सक्रिय हो गया है। कोतवाली पुलिस चोरो का पतासाजी नही कर पा रही है। जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर में खड़ी बाइक को अज्ञात चोरों ने सोमवार की दोपहर के समय पार कर दिया है।

जानकारी के अनुसार संतोष कुमार नामदेव पिता शेषमणि नामदेव उम्र 36 वर्ष निवासी रजमिलान ने बताया कि उसके पिता बीमार हैं। जिनका उपचार जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर में चल रहा है। उन्हें भर्ती कराया गया है और आज मोटरसाइकिल खड़ी कर संतोष अपने पिता के पास था और दोपहर आकर देखा कि हीरो स्पेलेंडर वाहन क्रमांक एमपी 53 बीए 9563 परिसर से गायब थी। जिसकी सूचना कोतवाली में देने की बात कही है।

Next Post

जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत

Mon May 5 , 2025
सिंगरौली। माड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम मुढ़ी निवासी एक 22 साल के युवक ने अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। जहां जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ग्राम मुढ़ी निवासी देवीदयाल बियार पिता पन्नू बियार उम्र 22 वर्ष आज दिन […]

You May Like

मनोरंजन