बैठक से अनुपस्थित 11 कर्मचारियों को नोटिस

रीवा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मेहताब सिंह गुर्जर ने 15 जून को जनपद पंचायत सभागार रायपुर में ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों तथा जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा की. समीक्षा बैठक में 11 ग्राम पंचायत सचिव तथा रोजगार सहायक बिना सूचना अनुपस्थित रहे. जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रदीप दुबे ने इन सभी कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. नोटिस का 18 जून तक समक्ष में उपस्थित होकर संतोषजनक उत्तर न देने पर सात दिन का वेतन राजसात करने की कार्रवाई की जाएगी. मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने ग्राम रोजगार सहायक रामदीन कुशवाहा ग्राम पंचायत कपुरी, सतेन्द्र कुमार मिश्रा गगहरा, पूजा सिंह बघेल इटहा, सुधीर तिवारी टिकुरी, मुनीन्द्र मिश्रा बक्छेरा, जावेद खान मेथौरी, संजय कुमार पटेल नवागांव कोठार तथा ग्राम रोजगार सहायक धीरेन्द्र यादव ग्राम पंचायत हर्दी नम्बर दो को नोटिस दिया है. बैठक से अनुपस्थित ग्राम पंचायत सचिव नीलम सिंह मढ़ी, अनिल तिवारी तिवरिगवां तथा ग्राम पंचायत सचिव युवराज सिंह नवागांव कोठार को भी नोटिस दिया गया है.

Next Post

होर्मुज में नौवहन की स्वतंत्रता बहाल करना यूरोपीय संघ की सर्वोच्च प्राथमिकता: उर्सुला

Tue Jun 16 , 2026
एवियन, 16 जून (वार्ता) फ्रांस के एवियन में चल रहे जी -7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा ले रहीं यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बहाल करना यूरोपीय संघ की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पश्चिमी एशिया पर केंद्रित एक सत्र के […]

You May Like