जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत

सिंगरौली। माड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम मुढ़ी निवासी एक 22 साल के युवक ने अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। जहां जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार ग्राम मुढ़ी निवासी देवीदयाल बियार पिता पन्नू बियार उम्र 22 वर्ष आज दिन सोमवार की दोपहर के समय घर में कोई जहरीला पदार्थ का सेवन कर अंदर से कमरा बंद कर लिया था। जब उसके मॉ एवं पिता दरवाजा खोलने के लिए बोलने लगे, फिर उसने दरवाजा नही खोला फिर उसके परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो देखा कि युवक बेसूध हालत में पड़ा हुआ है। परिजनों ने आनन-फानन में उपचार के लिए जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर बैढ़न में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

Next Post

रहली-गढ़ाकोटा में जल संकट,सुनार नदी का जलस्तर गिरा,पानी के अन्य उपयोग पर रोक

Mon May 5 , 2025
सागर। मध्य प्रदेश के सागर कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट संदीप जी आर ने सुनार नदी के पानी के पेयजल को छोड़कर अन्य उपयोग पर रोक लगाई। कलेक्टर कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार कार्यालय नगरपालिका परिषद रहली ने पत्र के द्वारा अवगत कराया गया है कि सुनार नदी में पर्याप्त […]

You May Like