
रीवा, चाकघाट थाना क्षेत्र के डीह स्थित बेलन नदी में दो दिन पूर्व कूदे युवक आर्यन यादव का शव आखिरकार बरामद हो गया।
त्योंथर की एसडीआरएफ टीम द्वारा लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा था। रविवार 17 अगस्त 2026 को टीम को शव बरामद करने में सफलता मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
