इंदौर: सराफा थाना क्षेत्र में दुकान के पास हुए विवाद में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. फरियादी 40 वर्षीय रहमत अली निवासी लाबरिया भैरु धार रोड ने बताया कि आरोपी नदीम उर्फ सोनू ने उनके सामने थूक दिया. विरोध करने पर आरोपी ने गालियां देते हुए हाथापाई की.
इसी दौरान उसका भाई वशीम अंसारी भी मौके पर आया और हाथ में ली हुई केचीं से फरियादी के सीने में वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया और खून बहने लगा. पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
