इंदौर: आईडीए सीईओ ने आज विधि विभाग के बाबू को निलंबित करने के आदेश दिए है. साथ ही निलंबन अवधि में बाबू को एकल खिड़की में पदस्थ किया है. उक्त कारवाई सीईओ ने फर्जी तरीके से आईडीए की बीजलपुर के जमीन पर नक्शा मंजूर करने का आवेदन टीएनसीपी में लगा दिया था.आईडीए को बीजलपुर खसरा नंबर 3/2 के 0.578 हेक्टेयर जमीन पर टीएनसीपी कार्यलय में नक्शा मंजूर करने ऑनलाइन आवेदन किया गया.
इस पर टीएनसीपी ने आईडीए से जानकारी मांगी, तो आवेदन जांच में फर्जी निकाला. सीईओ ने जांच गहराई से करने के लिए भू अर्जन अधिकारी सुदीप मीना को आदेश दिए. मीणा ने जांच में पाया कि आवेदन पूरी तरह से फर्जी है और विधि विभाग में पदस्थ समयपाल शिवम श्रीवास्तव और अन्य के द्वारा षडयंत्र करके किया गया है. उक्त मामले में सीईओ डॉ परीक्षित झाड़े ने जांच में प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए निलंबित करने के आदेश दिए. साथ ही भू अर्जन अधिकारी सुदीप मीणा को जांच अधिकारी बनाकर 1 महीने में जांच रिपोर्ट देने के आदेश दिए है. बाबू श्रीवास्तव को निलंबन अवधि में एकल खिड़की पर पदस्थ किया गया है
