ट्रांसपोर्टर पर चाकू से प्राणघातक हमला, लूट की कोशिश में बदमाशों ने पीठ पर गोदा

कटनी। शहर के कुठला थाना क्षेत्र अंतर्गत इंद्रा नगर के पास आज शाम सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अज्ञात बदमाशों ने डीलक्स ट्रांसपोर्ट के संचालक दीपक द्विवेदी पर चाकू से प्राणघातक हमला कर दिया। घटना उस वक्त हुई जब ट्रांसपोर्ट व्यवसायी अपने खेत से घर लौट रहे थे।

 

रुपये देने से मना करने पर किया हमला

मिली जानकारी के अनुसार, दीपक द्विवेदी अपनी मोटरसाइकिल से खेत से वापस घर की ओर जा रहे थे। शाम करीब सवा 6 बजे इंद्रा नगर के पास अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और रुपयों की मांग करने लगे। जब दीपक ने पैसे देने से इनकार किया, तो बदमाशों ने उन पर पीछे से हमला कर दिया। बदमाशों ने उनकी पीठ पर चाकू से कई वार किए और वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।

लहुलुहान हालत में खुद अस्पताल पहुँचे व्यवसायी

हमले में बुरी तरह घायल और लहुलुहान होने के बावजूद दीपक द्विवेदी ने हिम्मत नहीं हारी और खुद ही एमजीएम हॉस्पिटल पहुँचे। अस्पताल प्रबंधन द्वारा सूचना मिलने के बाद पुलिस बल भी मौके पर पहुँचा।

पुलिस जांच में जुटी

कुठला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और हुलिए के आधार पर अज्ञात बदमाशों की तलाश की जा रही है। इस घटना के बाद से क्षेत्र के व्यापारियों और नागरिकों में सुरक्षा को लेकर चिंता देखी जा रही है।

Next Post

प्रवासी नागरिकों के 20 अरब डॉलर वापस लाने की राह तलाश रहा पाकिस्तान

Mon Mar 30 , 2026
इस्लामाबाद, 30 मार्च (वार्ता) पाकिस्तान अपने प्रवासी नागरिकों के विदेशों में जमा लगभग 20 अरब डॉलर की राशि वापस लाने के रास्ते तलाश रहा है। वैश्विक अनिश्चितता, विशेष रूप से ईरान संघर्ष के कारण पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण निवेशक अब अपनी संपत्तियों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित […]

You May Like