भोपाल:मध्यप्रदेश भाजपा के प्रवक्ता डॉ हितेश बाजपेई ने भारत रत्न डॉ बाबासाहेब आंबेडकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने देश को समानता और न्याय का मार्ग दिखाया, जो आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक है।
डॉ. बाजपेई ने इस अवसर पर कहा कि कांग्रेस ने लगातार बाबा साहेब का राजनीतिक अपमान किया, जिसकी भारतीय जनता पार्टी निंदा करती है। उन्होंने कहा कि आज का दिन केवल श्रद्धांजलि का नहीं, बल्कि उनके आदर्शों को आत्मसात करने का है।
उन्होंने सभी से आह्वान किया कि बाबा साहेब के सपनों को साकार करने के लिए मिलकर कार्य करें और समाज में समानता, न्याय और भाईचारे की भावना को मजबूत बनाएं।
