​बाबा साहब के बताए समानता और न्याय के मार्ग पर चले समाज: सीएम डॉ यादव

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मंगलवार को बोर्ड ऑफिस चौराहे स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने बाबा साहब को नमन करते हुए उनके आदर्शों और विचारों को याद किया।सीएम डॉ. यादव ने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने देश को समानता, न्याय और अधिकारों का मार्ग दिखाया, जिसे अपनाकर समाज को आगे बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से बाबा साहब के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया।कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे और सभी ने बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Next Post

सरई कांड में नया मोड़, महिला के बदलते बयानों ने उलझाई गुत्थी, दबाव या साजिश?

Tue Apr 14 , 2026
सिंगरौली: सरई क्षेत्र में चर्चित मामले में पीड़ित महिला के बयान में आए अचानक बदलाव ने पूरे घटनाक्रम को नया मोड़ दे दिया है। सुबह सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में महिला ने स्पष्ट रूप से कहा था कि वह किसी के बहकावे में आकर धरना-प्रदर्शन में शामिल नहीं […]

You May Like