
सीहोर। ग्राम मेहतवाड़ा में शासकीय शिक्षिका ने पाकिस्तान के प्रति प्रेम दिखाया. उनकी इस हरकत पर उन्हें निलंबित करने की कार्रवाई की गई है.
जानकारी के अनुसार आष्टा के ग्राम मेहतवाड़ा स्थित शासकीय उमावि की शिक्षिका शहनाज परवीन ने फेसबुक पर पाकिस्तान के सैनिकों के पक्ष में एक वीडियो शेयर किया जिसमें यह बोला गया कि पाकिस्तानी सैनिकों को अल्लाह अच्छा रखे. मामला संज्ञान में आने के बाद एसडीएम द्वारा उचित कार्रवाई के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया. शिक्षिका शहनाज परवीन के कृत्य को गंभीर मानते हुए जिला शिक्षा अधिकारी संजय सिंह तोमर ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. शहनाज परवीन को इछावर के बीईओ कार्यालय में अटैच किया गया है. गौरतलब है कि पूर्व में भी आष्टा के एक युवक ने पाकिस्तान के पक्ष में पोस्ट वायरल की थी. जिसके खिलाफ हिंदू संगठनों ने प्रकरण दर्ज कराया था. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेजा था. तहसील में यह इस तरह का दूसरा मामला है.
