चोरों ने देर रात भोपाल नाके स्थित बेकरी शॉप के ताले तोड़े

सीहोर। बीती रात चोरों ने भोपाल नाके स्थित एक बेकरी शॉप के ताले चटकाकर नगदी व अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर चोरों की तलाश प्रारंभ कर दी है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली अंतर्गत भोपाल नाका स्थित जयश्री श्याम डेयरी व बेकरी शॉप के संचालक देवेन्द्र वर्मा बीती रात लगभग 12.30 बजे शॉप बंद कर घर चले गए थे. मौका पाकर देर रात चोरों ने उनकी बेकरी शॉप के ताले चटकाए और अंदर दाखिल होकर सारा सामान अस्त व्यस्त कर दिया. इस दौरान चोरों ने दुकान के गल्ले में रखे लगभग चार हजार रुपए की चिल्लर व खाने- पीने का सामान समेटा व रफूचक्कर हो गए. सुबह जब देवेन्द्र वर्मा दुकान खोलने पहुंचे तो उन्हें चोरों की करतूत का पता चला. उन्होंने चोरों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है.

Next Post

मध्यप्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान

Fri May 16 , 2025
भोपाल, 16 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश के प्रमुख शहरों का आज का तापमान इस प्रकार रहा । शहर अधिकतम न्यूनतम ( डिग्री सेल्सियस में ) भोपाल …………38.4………26.2 इंदौर …………. 36.9………26.0 ग्वालियर……….45.0………27.7 जबलपुर……….40.3……….27.3 रीवा …………..43.6……….31.0 सतना …………44.1……….29.0 Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like