कर्मचारी नेताओं ने उपमुख्यमंत्री शुक्ला को दी शुभकामनाएं

भोपाल: मंगलवार को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के उपरांत मंत्रालय सेवा अधिकारी एवं कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल से भेंट कर उनके जन्म दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

औपचारिक भेंट के दौरान संघ पदाधिकारियों ने लंबित पदोन्नतियों सहित अनेक कर्मचारी समस्याओं को उठाते हुए शीघ्र समाधान की मांग की। उन्होंने उपमुख्यमंत्री से आग्रह किया कि सेवा संबंधी अटकी हुई मांगों को प्राथमिकता के साथ निपटाया जाए।

प्रतिनिधिमंडल में संघ के अध्यक्ष सुधीर नायक, कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार पटेल, उपाध्यक्ष संतोष बड़ोदिया, वरिष्ठ सदस्य ठाकुरदास प्रजापति, मतीन खान और मंगल सोनवाने शामिल थे।

शुक्ल ने प्रतिनिधियों को धन्यवाद देते हुए आश्वासन दिया कि सरकार कर्मचारियों की जायज़ मांगों के प्रति संवेद-नशील है और उनके समाधान के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।

बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई, जिसमें पारस्परिक समझ और सहयोग का संदेश भी परिलक्षित हुआ।

Next Post

लापता अर्चना तिवारी केस: ग्वालियर में पुलिसकर्मी के कमरे से चौंकाने वाला सामान बरामद

Tue Aug 19 , 2025
ग्वालियर। इंदौर से कटनी के बीच नर्मदा एक्सप्रेस के एसी कोच से रहस्यमयी तरीके से लापता हुई छात्रा अर्चना तिवारी ने 12 दिन बाद अपने परिजनों से संपर्क किया है। मंगलवार सुबह अर्चना ने अपनी मां को कॉल कर बताया कि वह सुरक्षित है। 2 साल से आरक्षक के टच […]

You May Like

मनोरंजन