लापता अर्चना तिवारी केस: ग्वालियर में पुलिसकर्मी के कमरे से चौंकाने वाला सामान बरामद

ग्वालियर। इंदौर से कटनी के बीच नर्मदा एक्सप्रेस के एसी कोच से रहस्यमयी तरीके से लापता हुई छात्रा अर्चना तिवारी ने 12 दिन बाद अपने परिजनों से संपर्क किया है। मंगलवार सुबह अर्चना ने अपनी मां को कॉल कर बताया कि वह सुरक्षित है।

2 साल से आरक्षक के टच में थी छात्रा

पुलिस जांच में सामने आया है कि ग्वालियर पुलिस में तैनात आरक्षक राम तोमर से छात्रा का पिछले दो साल से संपर्क था। राम तोमर ने स्वीकार किया कि उसने अर्चना का ट्रेन टिकट बुक कराया था, लेकिन वह ट्रेन में सवार नहीं हुई। दोनों के बीच लंबे समय तक मोबाइल पर बातचीत होती थी।

ग्वालियर में हवलदार की बेटी से भी जुड़ा था लिंक

जांच में यह भी खुलासा हुआ कि अर्चना का ग्वालियर के एक हवलदार की बेटी से भी परिचय था। पुलिस के मुताबिक, वह उससे मिलने ग्वालियर भी पहुंची थी।

दबिश में मिली आपत्तिजनक सामग्री

सूत्रों के अनुसार कटनी और जबलपुर जीआरपी की टीम ने ग्वालियर पुलिस के साथ मिलकर आरक्षक राम तोमर के रूम पर दबिश दी। यहां से लड़कियों का सामान और आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुई हैं। फिलहाल पुलिस इन सामग्रियों की जांच कर रही है और राम तोमर से कड़ी पूछताछ की जा रही है।

Next Post

भोपाल में मस्जिदों को लेकर टकराव गहराया, वक्फ बोर्ड पहुंचा हाईकोर्ट

Tue Aug 19 , 2025
भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के एफटीएल क्षेत्र में स्थित दो मस्जिदों दिलकश मस्जिद और मोहम्मदी (भदभदा) मस्जिद को हटाने के आदेश ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। प्रशासन का कहना है कि ये धार्मिक स्थल जलाशय के संरक्षित क्षेत्र में बने हैं, इसलिए इन्हें हटाना जरूरी है। लेकिन […]

You May Like