दो तस्करों से शराब का जखीरा पकड़ाया

जबलपुर: कटंगी एवं घमापुर पुलिस की टीम ने दो शराब तस्करों को 194 पाव अंग्रेजी एवं 150 पाव देशी, 60 लीटर कच्ची शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया है। कटंगी टीआई पूजा उपाध्याय ने बताया कि कार क्रमांक डीएल 6 सीएल 6606 को बालदुकान के पास नाकाबंदी कर पकड़ा गया। कार चालक आयुष विश्वकर्मा 24 वर्ष निवासी विक्टोरिया के पास बड़ी ओमती को हिरासत मेें लिया गया।

कार में कुल कीमती लगभग 45 हजार रूपये की 194 पाव अंग्रेजी एवं 150 पाव देशी शराब रखी मिली। इसी प्रकार घमापुर थाना प्रभारी सतीश कुमार अंधवान बताया कि जीआरपी खण्डहर के पास घेराबंदी कर हेमेन्द्र चौधरी 35 वर्ष निवासी चौधरी मोहल्ला रामहरक का बगीचा घमापुर को पकड़ा गया। जिसके कब्जे में रखे चारों डिब्बों को चैक करने पर सभी में कुल 60 लीटर कच्ची शराब जब्त की गई।

Next Post

10 मई को लोक अदालत, न्यायाधीश श्रीवास्तव ने प्रचार वाहन को दिखाई हरी झण्डी

Tue Apr 29 , 2025
भोपाल। नेशनल लोक अदालत के प्रचार-प्रसार को लेकर प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाई गई. सोमवार को भोपाल से न्यायाधीश मनोज कुमार श्रीवास्तव ने प्रचार वाहन को रवाना किया. 10 मई को इस साल की दूसरी नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा. प्रचार वाहनों द्वारा नेशनल लोक अदालत की […]

You May Like