रेलवे सुरक्षा बल/रेलवे सुरक्षा विशेष बल के 16 अधिकारियों एवं कर्मियों को राष्ट्रपति और पुलिस पदक

नयी दिल्ली, 25 जनवरी (वार्ता) गणतन्त्र दिवस, 2025 के अवसर पर रेलवे सुरक्षा बल/रेलवे सुरक्षा विशेष बल के 16 अधिकारियों एवं कर्मियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक और सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से अलंकृत करने की घोषणा की गयी है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का पदक उत्तर मध्य रेलवे में तैनात महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त अमिय नंदन सिन्हा को देने की घोषणा की गई है।

सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक के लिए चुने गए 15 अधिकारियों एवं कर्मियों की सूची इस प्रकार है:

1. श्री सचिन अशोक भालोदे, उप महानिरीक्षक, उत्तर रेलवे
2. श्री पी.वी. शान्ता राम, उप महानिरीक्षक, दक्षिण पूर्व रेलवे
3. श्री ए. इब्राहिम शेरिफ, उप महानिरीक्षक, दक्षिण रेलवे
4. थी सुनील बंद, निरीक्षक, नौवीं वाहिनी, रेलवे सुरक्षा विशेष बल
5. श्री डी. श्रीनिवासराव, निरीक्षक, दक्षिण मध्य रेलवे
6. श्री चंद्र कान्त तिवाडी, निरीक्षक, छठवीं वाहिनी, रेलवे सुरक्षा विशेष बल
7. श्री कालू सेठी, निरीक्षक, पूर्व तटीय रेलवे
8. श्री दिनेश चौधरी, उप निरीक्षक, पूर्व मध्य रेलवे
9. श्री गुरबिन्दर सिंह, उप निरीक्षक, सातवीं वाहिनी, रेलवे सुरक्षा विशेष बल
10. श्री रोहिताश आर्या, उप निरीक्षक, छठवीं वाहिनी, रेलवे सुरक्षा विशेष बल
11. श्री महमूद हसन, सहायक उप निरीक्षक, उत्तर रेलवे
12. श्री आलोक रंजन मित्रा, सहायक उप निरीक्षक, पूर्व रेलवे
13. श्री रविचंद्रन पुत्तूर, सहायक उप निरीक्षक/चालक, दक्षिण मध्य रेलवे
14. श्री उत्तम कुमार ब्रह्मा, प्रधान आरक्षक, पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे
15. श्रीमती आशा, महिला प्रधान आरक्षक, पूर्वोत्तर रेलवे

Next Post

आप की सरकार ने बिजली, पानी, शिक्षा मुफ्त देकर लोगों को पहुंचाई राहत : आतिशी

Sat Jan 25 , 2025
नयी दिल्ली, 25 जनवरी (वार्ता) दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार ने बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य समेत अन्य सेवाएं मुफ्त देकर राजधानी की जनता को बड़ी राहत पहुंचाई है। सुश्री आतिशी ने यहां छत्रसाल स्टेडियम में शनिवार को आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह के […]

You May Like