भोपाल। नेशनल लोक अदालत के प्रचार-प्रसार को लेकर प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाई गई. सोमवार को भोपाल से न्यायाधीश मनोज कुमार श्रीवास्तव ने प्रचार वाहन को रवाना किया. 10 मई को इस साल की दूसरी नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा.
प्रचार वाहनों द्वारा नेशनल लोक अदालत की जिंगल्स और फ्लेक्स वैनर के माध्यम से नेशनल लोक अदालत का प्रचार-प्रसार भोपाल के शहरी और ग्रामीण श्रेत्रों में किया जाएगा. इस अवसर पर प्रधान जिला न्यायाधीश और विशेष न्यायाधीश राजर्षि श्रीवास्तव, जिला न्यायाधीश संजय कुमार शाही, जिला न्यायाधीश संतोष कौल, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अग्नीन्ध कुमार द्विवेदी, सचिव जिविसेप्रा सुनीत अग्रवाल, जिला विधिक सहायता अधिकारी बी.एम. सिंह, जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष दीपक खरे,महासचिव मनोज श्रीवास्तव के साथ संघ के अन्य पदाधिकारीगण एवं विद्युत विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे.
