
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ जाकिर हुसैन की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया है। सीएम डॉ. यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि डॉ जाकिर हुसैन का शिक्षा, गरीब कल्याण और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में उनके आदर्शों और राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि उनका जीवन समाज सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए हमेशा याद किया जाएगा।
