उन्नत ग्राम पंचायत विकास पर दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

भोपाल: पंचायती राज मंत्रालय, भारत सरकार के सचिव विवेक भारद्वाज कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में आज उन्नत ग्राम पंचायत स्थानिक विकास योजनाओं पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन किया। यह क्रॉस-लर्निंग और इंटरैक्टिव राष्ट्रीय कार्यशाला पंचायती राज मंत्रालय द्वारा स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर, भोपाल के सहयोग से आयोजित की जा रही है।

राष्ट्रीय कार्यशाला में पंचायती राज मंत्रालय के संयुक्त सचिव आलोक प्रेम नागर, मध्य प्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती दीपाली रस्तोगी, स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर, भोपाल के निदेशक प्रो. कैलासा राव एम; के साथ-साथ राज्य पंचायती राज विभागों, राज्य नगर एवं ग्राम नियोजन विभागों, प्रमुख योजना एवं वास्तुकला संस्थानों तथा विभिन्न सरकारी एजेंसियों के अधिकारी सहित प्रमुख हितधारक भी भाग ले रहे हैं।

Next Post

एयर इंडिया के बोइंग 787 विमानों में ईंधन नियंत्रण स्विच का लॉकिंग सिस्टम बेदाग: सुरक्षा चिंताओं को किया खारिज

Thu Jul 17 , 2025
डीजीसीए की विस्तृत जांच में कोई खामी नहीं पाई गई; यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता 17 जुलाई, 2025 – हाल ही में सामने आई चिंताओं के बाद, एयर इंडिया के बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमानों में लगे ईंधन नियंत्रण स्विच के लॉकिंग सिस्टम को लेकर नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) द्वारा की […]

You May Like