नाले में मिली बुजुर्ग की लाश

जबलपुर। गोरा बाजार थाना अंतर्गत खंदारी नाला में एक बुजुर्ग की लाश पड़ी मिली। पुलिस के मुताबिक झुम्मन लाल (60) निवासी कजरवारा‌ बीती रात घर से निकले थे जो वापस नहीं लौटे थे, परिजन उनकी तलाश में जुटे हुए थे। रविवार को खंदारी नाला में उनकी लाश पड़ी मिली, जिसके बाद मामले की सूचना उनके बेटे आनंद महोबिया 24 वर्ष ने पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाते हुए मर्ग कायम कर शुरू कर जांच शुरू कर दी है मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई इसका पता पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।‌ बताया जाता है कि मृतक शराब पीने का आदी था।

Next Post

महिला और उसकी बेटी पर गलत निगाह बना हत्या का कारण

Sun Apr 6 , 2025
सतना।जिले के जैतवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत खेत के बीच कुएं में सतना के हनुमान नगर निवासी वृद्ध का शव बरामद होने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए महिला समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है. पुलिस की पूछताछ में मृतक द्वारा महिला और उसकी बेटी […]

You May Like