खेल विभाग ने विनिर्माण से पोडियम तक तक का सफर प्रश्नोत्तरी शुरु की

नयी दिल्ली, 04 नवंबर (वार्ता) केन्द्रीय खेल मंत्रालय के खेल विभाग ने बुधवार को भारत के खेल पारितंत्र के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए माई भारत पोर्टल पर खेलो भारत: विनिर्माण से लेकर पोडियम तक का सफर प्रश्नोत्तरी शुरू की है। आज से शुरु हुआ प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम 20 नवंबर तक चलेगा, शीर्ष 100 प्रतिभागियों को फिट इंडिया की ओर से उपहार सामग्री दी जाएगी। प्रश्नोत्तरी का उद्देश्य देश के खेल पारितंत्र को सुदृढ़ बनाना, घरेलू खेल सामग्री के विनिर्माण को बढ़ावा देना, एशियाई खेल 2026 और एशियाई पैरा खेल 2026 में भारत की उपलब्धियां तथा सरकार द्वारा की जा रही पहल के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना है। यह प्रश्नोत्तरी 20 नवंबर तक चलेगी जिसे आम लोगों, विद्यार्थियों, युवाओं, पेशेवरों और खेल प्रेमियों को खेल सामग्री विनिर्माण एवं नवाचार से लेकर अंतरराष्ट्रीय खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन तक, भारत के बढ़ते खेल पारितंत्र की जानकारी प्राप्त करने और इसमें भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। प्रश्नोत्तरी में खेलो इंडिया खेल सामग्री विनिर्माण योजना को प्रमुखता से शामिल किया गया है।

प्रश्नोत्तरी में जापान के आइची-नागोया में आयोजित 20वें एशियाई खेल 2026 और 5वें एशियाई पैरा खेल 2026 में भारत की भागीदारी से संबंधित विषय भी शामिल हैं।

इन विषयों के माध्यम से यह प्रश्नोत्तरी, घरेलू खेल सामग्री विनिर्माण पारितंत्र विकसित करने और अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में भारत की बढ़ती उपस्थिति के बीच जुड़ाव स्थापित करने का प्रयास है।प्रश्नोत्तरी में कोई आयु सीमा नहीं है और सभी भारतीय नागरिक हिस्सा ले सकते हैं। इसमें लिंग, शैक्षणिक योग्यता या राज्य के आधार पर कोई विशेष पात्रता प्रतिबंध नहीं है। प्रतिभागियों को 20 प्रश्नों के उत्तर देने के लिए 15 मिनट का समय मिलेगा। प्रश्नोत्तरी में भाग लेने से पहले उन्हें माई भारत पोर्टल पर उपलब्ध संदर्भ सामग्री का अध्ययन करना चाहिए।

प्रश्नोत्तरी के परिणामों के आधार पर शीर्ष 100 प्रतिभागियों को फिट इंडिया की ओर से उपहार सामग्री दी जाएगी। समान अंक मिलने की स्थिति में कंप्यूटर आधारित लॉटरी प्रणाली द्वारा विजेताओं का चयन किया जाएगा। प्रश्नोत्तरी के बाद प्रतिभागी सही उत्तर भी देख सकेंगे।

 

 

Next Post

यूपीआई पर शुल्क से छोटे विक्रेताओं के नकदी की ओर लौटने का जोखिम: सर्वेक्षण रिपोर्ट

Wed Nov 4 , 2026
हैदराबाद, 04 नवंबर (वार्ता) यूपीआई के माध्यम से दो हजार रुपये से अधिक के लेनदेन पर प्रस्तावित शुल्क से छोटे विक्रेताओं के वापस नकदी की ओर लौटने का जोखिम है। इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (आईएसबी) के एक नए अध्ययन में यह बात सामने आई है। यह अध्ययन 24 सितंबर से […]

You May Like