इंदौर: नगर निगम आयुक्त ने निगम सफाई मित्रों से सीधा संवाद किया. संवाद कार्यक्रम के दौरान सफाईकर्मियों को होने वाली परेशानी और समस्याओं पर बात की ओर उन्हें शपथ दिलाई की सफाई हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. इस दौरान आयुक्त ने कहा कि आज देश विदेश में इंदौर नंबर वन है तो सफाई मित्रों के कारण , आपके अमूल्य योगदान से है. कार्यक्रम में बड़ी संख्या सफाई मित्र शामिल हुए.
आयुक्त ने सफाई कर्मियों से कहा कि सफाई में इंदौर की नंबर वन व्यवस्था बरकरार रखना हमारी प्राथमिकता है. इसके लिए आपको हमेशा सजग रहना चाहिए और कर के दौरान होने वाली समस्या और परेशानी के लिए मैं आपके साथ खड़ा हूं. आयुक्त ने हॉल में मौजूद नागरिकों और सफाई कर्मियों को सफाई व्यवस्था बनाए रखने की लिए सप्ताह में एक घंटे सफाई को देने की शपथ दिलवाई.
सफाई हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता
कार्यक्रम के बाद आयुक्त दिलीप कुमार यादव ने कहा कि सफाई कर्मियों से मैं सीधे बात करना चाहता हूं, इसलिए आज तह कार्यक्रम आयोजित किया. उन्होंने कर्मचारियों को भरोसा भी दिलाया कि आयुक्त आपके कार्य में आपके साथ खड़ा है.
