तीसरे दिन भी स्कूल वाहन नियम विरुद्ध दौड़ते रहे

सीहोर। परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान कागजों में ही सक्रिय दिखाई दे रहा है. अभियान के तीसरे दिन भी बिना परमिट और नियम विरुद्ध वाहन सड़कों पर दौड़ते नजर आए. हैरानी की बात यह रही कि शिक्षा विभाग के डीपीसी आरआर ऊईके ने खुद सड़कों पर तेज और लापरवाही से चल रहे स्कूली वाहनों को रोका. जांच में पाया गया कि ये वाहन किसी स्कूल से अटैच नहीं थे, न ही इनमें सुरक्षा इंतजाम, स्टाफ, सीसीटीवी, अलार्म या दस्तावेज मौजूद थे. डीपीसी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित स्कूलों को नोटिस जारी करने की बात कही.

गौरतलब है कि परिवहन विभाग ने 22 सितंबर से विशेष अभियान शुरू किया है, जिसमें परमिट, फिटनेस, बीमा, पीयूसी, अग्निशमन यंत्र और ओवरलोडिंग की जांच की जा रही है. बावजूद इसके जर्जर और ओवरलोड वाहन बेखौफ दौड़ रहे हैं. स्थिति यह है कि आरटीओ कार्यालय के सामने से ही ओवरलोड ऑटो गुजरते हैं. विभाग अब तक 40 वाहनों पर कार्रवाई कर 1 लाख से अधिक जुर्माना वसूल चुका है, लेकिन लापरवाही थम नहीं रही है.

 

 

Next Post

उज्जैन यार्ड रिमॉडलिंग से ट्रेन संचालन प्रभावित

Thu Sep 25 , 2025
इंदौर: उज्जैन स्टेशन पर 3 से 6 अक्टूबर तक यार्ड रिमॉडलिंग कार्य होगा. इस दौरान कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी. 4, 5 और 6 अक्टूबर को इंदौर-उज्जैन मेमू केवल चिंतामन गणेश तक चलेगी और उज्जैन तक सेवा बंद रहेगी. इसी तरह उज्जैन-इंदौर मेमू भी चिंतामन गणेश से ही शुरू होगी. 4 […]

You May Like

Play sound