इंदौर: उज्जैन स्टेशन पर 3 से 6 अक्टूबर तक यार्ड रिमॉडलिंग कार्य होगा. इस दौरान कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी. 4, 5 और 6 अक्टूबर को इंदौर-उज्जैन मेमू केवल चिंतामन गणेश तक चलेगी और उज्जैन तक सेवा बंद रहेगी. इसी तरह उज्जैन-इंदौर मेमू भी चिंतामन गणेश से ही शुरू होगी. 4 और 5 अक्टूबर को डॉ. अंबेडकर नगर. प्रयागराज एक्सप्रेस इंदौर-देवास-उज्जैन होकर चलेगी.
3 और 4 अक्टूबर को भगत की कोठी-काचेगुड़ा एक्सप्रेस बदले हुए मार्ग रतलाम-फतेहाबाद-चंद्रावतिगंज-लक्ष्मीबाई नगर से देवास-मक्सी से संचालित होगी और उज्जैन स्टेशन पर नहीं जाएगी. 6 अक्टूबर को इंदौर से दौंड एक्सप्रेस 20 मिनट तथा डॉ. अंबेडकर नगर से नई दिल्ली एक्सप्रेस 30 मिनट की देरी से रवाना होगी.
