कांग्रेस नेता के पोते और कार सवार युवक के बीच विवाद, मारपीट तक पहुंचा मामला

इंदौर: एरोड्रम थाना क्षेत्र में कांग्रेस नेता के पोते और एक कार सवार युवक के बीच हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला करने और धमकी देने का आरोप लगाया है. पुलिस ने दोनों की शिकायतों पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है.आर्यमन शुक्ला जो वरिष्ठ कांग्रेस नेता कृपा शंकर शुक्ला का पोता है, महावीर कृपा एवेन्यू, शुक्ला नगर में रहता है.

आर्यमन ने पुलिस को बताया कि वह अपने घर के बाहर खड़ा था, तभी एक कार एमपी 09 एमसी 5283 वहां से गुजरी और उसका पहिया उसके पैर पर चढ़ गया. जब उसने कार सवार को रोककर बाहर आने के लिए कहा, तो युवक ने अपशब्द कहे और कार से उतरकर छुरा निकाल लिया. आर्यमन का आरोप है कि आरोपी ने उस पर हमला करने की कोशिश की और मारपीट की. इस बीच उसका एक दोस्त भी घायल हुआ.

जब दोस्तों ने घटना का वीडियो बनाना शुरू किया तो आरोपी ने उनके मोबाइल फोन छीनकर तोड़ दिए और पास पड़ी ईंट भी उठा ली. इसके बाद आरोपी ने धमकाते हुए अपशब्द कहे. वहीं, बीटेक छात्र अमित माईती ने आर्यमन शुक्ला और उसके दोस्तों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. अमित ने बताया कि वह अपने दोस्त हार्दिक के साथ कार से गौतम आश्रम जा रहा था, तभी रास्ते में कांग्रेस नेत्री और पंडित कृपाशंकर शुक्ला की बहू सोनिया शुक्ला के घर के बाहर खड़ी कार ने रास्ता बाधित कर दिया.

जब उसने कार में बैठे युवक से इशारे से कार हटाने को कहा, तो आर्यमन नीचे उतरा और अपशब्द कहने लगा. अमित का आरोप है कि आर्यमन ने जंजीर निकाली और मारपीट शुरू कर दी, जिसके बाद उसने अपने दोस्तों को बुला लिया और सभी ने मिलकर उस पर हमला किया. घटना में अमित के चेहरे, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं. पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों पर संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है और मामले की जांच शुरु की.

Next Post

ईडी के सवालों में नया कुछ भी नहीं , पहले ही दे दिये सभी जवाब : वाड्रा

Thu Apr 17 , 2025
नयी दिल्ली,17 अप्रैल (वार्ता) हरियाणा में कथित भूमि हड़पने के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की पूछताछ का सामना कर रहे कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा ने गुरुवार को कहा कि उनके(ईडी) के सवालों में नया कुछ भी नहीं है और सभी सवालों के जवाब पहले ही दिये जा चुके हैं। श्री […]

You May Like