ईडी के सवालों में नया कुछ भी नहीं , पहले ही दे दिये सभी जवाब : वाड्रा

नयी दिल्ली,17 अप्रैल (वार्ता) हरियाणा में कथित भूमि हड़पने के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की पूछताछ का सामना कर रहे कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा ने गुरुवार को कहा कि उनके(ईडी) के सवालों में नया कुछ भी नहीं है और सभी सवालों के जवाब पहले ही दिये जा चुके हैं।

श्री वाड्रा आज लगातार तीसरे दिन ईडी अधिकारियों के समक्ष पेश हुए। उनके साथ उनकी पत्नी एवं वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा भी थीं।

उन्होंने बाद में संवाददाताओं से कहा,“ये वही सवाल हैं जो मुझसे वर्ष 2019 में पूछे गये थे और मैंने पहले ही सभी जवाब दे दिए हैं। इसमें कुछ भी नया नहीं है।”

सरकार पर केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा , “सरकार इसी तरह एजेंसियों का दुरुपयोग करके अपना अभियान चलाती है, लेकिन हमारे पास इसे बर्दाश्त करने की ताकत है और हम मजबूती से खड़े रहेंगे।”

Next Post

अगले सप्ताह अमेरिका जायेंगे राहुल

Thu Apr 17 , 2025
नयी दिल्ली 17 अप्रैल (वार्ता) कांग्रेस नेता राहुल गांधी अगले सप्ताह की शुरुआत में अमेरिका की यात्रा पर जायेंगे और इस दौरान वह ब्राउन यूनिवर्सिटी में शिक्षकों और छात्रों से बातचीत करेंगे। कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता पवन खेड़ा ने अपने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर यह जानकारी साझा की। उन्होंने […]

You May Like