अगले सप्ताह अमेरिका जायेंगे राहुल

नयी दिल्ली 17 अप्रैल (वार्ता) कांग्रेस नेता राहुल गांधी अगले सप्ताह की शुरुआत में अमेरिका की यात्रा पर जायेंगे और इस दौरान वह ब्राउन यूनिवर्सिटी में शिक्षकों और छात्रों से बातचीत करेंगे।

कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता पवन खेड़ा ने अपने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर यह जानकारी साझा की।

उन्होंने बताया कि श्री गांधी 21 और 22 अप्रैल को रोड आइलैंड के ब्राउन यूनिवर्सिटी जायेंगे जहां वह शिक्षकों और छात्रों से बातचीत करेंगे। रोड आइलैंड का दौरा करने से पहले वह एनआरआई समुदाय के सदस्यों के साथ-साथ इंडियन ओवरसीज कांग्रेस (आईओसी) के पदाधिकारियों और सदस्यों से भी मिलेंगे।”

Next Post

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं राजनीति और आरोप-प्रत्यारोप का विषय नहीं-गहलोत

Thu Apr 17 , 2025
जयपुर 17 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने प्रदेश में मेडिकल से संबंधित रोज आने वाली खबरें राजस्थानियों को शर्मसार करने वाली बताते हुए कहा है कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं राजनीति और आरोप-प्रत्यारोप का विषय नहीं हैं परन्तु ऐसी स्थिति पूरे […]

You May Like