रीवा: शहर के विश्वविद्यालय थाना अंतर्गत करहिया मार्ग में गुरूवार सुबह 4 बजे करहिया मंडी जा रहे व्यापारी के साथ आई टेन गाड़ी से आए बदमाशों ने चाकू से हमला किया और उनके पास रखे ₹2 लाख लूटकर फरार हो गए।
यही नहीं गाड़ी की चाबी भी बदमाश ले गए। सुबह 4 बजे से पुलिस को सूचना दी गई। 1 घंटे बाद घटनास्थल पर पुलिस पहुंची व्यापारियो मे दहशत का माहौल बना हुआ है।
