आउटसोर्स कर्मचारियों की हड़ताल से पहले ही स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

ग्वालियर। 10 अक्टूबर को होने वाली आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल से पहले ही स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला ग्वालियर ने आदेश जारी कर सभी खण्ड चिकित्सा अधिकारियों और शहरी-ग्रामीण स्वास्थ्य संस्था प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए हैं।

सीएमएचओ ने पत्र में लिखा है कि सोशल मीडिया और म.प्र. संविदा एवं ठेका स्वास्थ्य श्रमिक संघ (इंटक) के पत्र से संज्ञान में आया है कि कुछ लोगों ने 10 अक्टूबर को हड़ताल का आह्वान किया है।

इस पर स्पष्ट किया गया कि शासन ने आउटसोर्सिंग मल्टी स्किल्ड वर्कर ग्रुप-डी के पद संस्थावार स्वीकृत कर दिए हैं। स्वीकृत संख्या में ही युक्तियुक्तकरण के अनुसार कर्मचारी काम करते रहेंगे और भुगतान की प्रक्रिया शासन स्तर पर प्रचलन में है। आदेश में कहा गया है कि स्वास्थ्य सेवाएं किसी भी हाल में बाधित न हो, इसके लिए वैकल्पिक मानव संसाधन की व्यवस्था अभी से कर ली जाए।

Next Post

सरकार और डॉक्टरों में बनी सहमति, आईएमए ने आज का दिल्ली मार्च किया स्थगित

Thu Oct 8 , 2026
ग्वालियर। आयुष्मान भारत योजना को लेकर प्रदेश में चल रहा संकट फिलहाल टल गया है। सरकार के सकारात्मक रुख के बाद निजी अस्पतालों में योजना के तहत मरीजों का इलाज जारी रहेगा। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन मध्यप्रदेश ने 8 अक्टूबर को प्रस्तावित दिल्ली मार्च को स्थगित कर दिया है, जिससे हजारों […]

You May Like