युवक की चाकू घोंपकर हत्या करने वाला गिरफ्तार

उज्जैन। पुराने विवाद में युवक के सीने में चाकू घोपकर हत्या करने वाले आरोपी को चार दिन बाद पुलिस ने बुधवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। आरोपी चार दिन से पुलिस को चकमा देकर फरारी काट रहा था। चिमनगंज थाना क्षेत्र के उद्योगपुरी क्षेत्र में 5 अप्रैल की शाम ढांचा भवन में रहने वाले केवल उर्फ केके पिता राजेन्द्र श्रीवास्तव की सीने में चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी। सीसीटीवी कैमरे की मदद से चाकू घोपने वाले की पहचान हिस्ट्रीशीटर बदमाश शेखर टंटा के रूप में हुई थी। जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास पुलिस द्वारा किए जा रहे थे। शहर में अलग-अलग जगह छिपकर चकमा दे रहे शेखर को पुलिस ने बुधवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। उससे हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया है। थाना प्रभारी गजेंद्र पचोरिया के अनुसार बदमाश शेखर के खिलाफ 18 से अधिक मामले दर्ज हैं। वहीं मृतक केवल श्रीवास्तव भी आपराधिक प्रवृत्ति का था जिसके खिलाफ 10 मामले दर्ज थे। मृतक और हत्या का आरोपी एकसाथ अपराधों को अंजाम भी दे चुके थे। इनमें शराब के नशे में विवाद हुआ था। इसी के चलते शेखर ने केवल को चाकू मारा था।

Next Post

चितरंगी क्षेत्र में ओले गिरने से खलिहानों में रखी गेहूॅ-जौ की फसल को भारी नुकसान 

Wed Apr 8 , 2026
सिंगरौली। आज बुधवार की अल सुबह से ही आसमान में बादल मड़रा रहे थे। 9 बजे से समूचे ऊर्जाधानी में रिमझिम बारिश शुरू हुई और शाम के वक्त चितरंगी इलाके में तेज बारिश के साथ ओले भी गिरे। इस बेमौसम बारिश से अन्नदाताओं में हाय-तौबा मच गई है। दरअसल मौसम […]

You May Like