अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग का शिकंजा, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

सिंगरौली: कलेक्टर सिंगरौली गौरव बैनल के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण पर रोक लगाने के लिए खनिज विभाग द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में गठित टीम ने अवैध रेत परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की हैं।

सहायक खनिज अधिकारी रामसुशील चौरसिया एवं खनिज निरीक्षक अशोक मिश्रा द्वारा गत दिवस की रात्रि को अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण की जांच के दौरान एक बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉली को रेत का अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा गया। उक्त वाहन को जब्त कर पुलिस थाना बरगवां में सुरक्षित रखा गया।

इसी प्रकार 5 जनवरी को खनिज निरीक्षक अशोक मिश्रा द्वारा पुनः जांच के दौरान रेत का अवैध परिवहन करते हुए एक अन्य ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा गया, जिसे पुलिस चौकी गोरबी में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया है।खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि जब्त किए गए दोनों वाहनों के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत अग्रिम विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। विभागीय अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि जिले में अवैध खनन व परिवहन में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसी कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Next Post

झपट्टा मारकर कॉलेज छात्र से लूट

Tue Jan 6 , 2026
  जबलपुर: हनुमानताल थाना अंतर्गत कमानिया गेट के पास तिराहे में मोटर सायकिल सवार लुटेरे ने कॉलेज छात्र को निशाना बनाते हुए झपट्टा मारकर उसका मोबाइल लूट लिया और फरार हो गया।पुलिस के मुताबिक सोमवार शाम साहिल श्रीवास्तव 21 वर्ष निवासी भानतलैया हनुमानताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह रानी […]

You May Like

Play sound