तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से दो भाईयों की दर्दनाक मौत

पांढुरना: नगर के घनपेठ बाईपास के पास भोपाल की और जा रहीं एक तेज रफ्तार कार ने बाइक पर सवार दो युवकों को रौंद दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार नागपुर से भोपाल की और तेज रफ्तार से जा रहीं चौपहिया वाहक क्रमांक एम एच 01 डीटी 1519 ने नगर के घनपेठ बाईपास पर बाइक सवार युवकों को रौंद दिया,जिससे इन दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

यह दोनों मृतक युवक पांढुरना नगर के भवानी वार्ड निवासी प्रकाश शंकर आप्पा जुननकर एवं अनिल शंकर आप्पा जुननकर दोनों भाई बताए जा रहे है,जो घर से खेत जाने के दौरान इस तेज रफ्तार गाडी की चपेट में आ गए,सूचना पर घटनास्थल पहुंचे पुलिस द्वारा दोनों मृतक युवकों के शव को नगर के शासकीय चिकित्सालय लाया,वहीं इस कार चालक को गिरफ्तार कर उन पर कार्यवाही की जा रहीं है ।

Next Post

बांदकपुर स्टेशन पर अज्ञात व्यक्ति ने फांसी लगाई, पुलिस जांच में जुटी

Sat Apr 11 , 2026
दमोह: जिले के बांदकपुर रेलवे स्टेशन पर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, स्टेशन परिसर में संदिग्ध परिस्थितियों में […]

You May Like