सागर: सागर जिला मुख्यालय पर स्थित शासकीय बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज से अपह्रत चार दिन के नवजात शिशु को कर्रापुर से बरामद किया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के अधिष्ठाता प्रमेंद्र सिंह ठाकुर द्वारा गोपालगंज थाना प्रभारी को सूचना दी गई कि बीएमसी हॉस्पिटल में भर्ती महिला के नवजात शिशु का अपहरण कर कोई महिला उठा ले गई है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियो के निर्देशन मे बीएमसी अस्पताल में लगे कैमरो को चेक किया गया।जहां से एक महिला बच्चे को ले जाते हुए दिखाई दी। साथ ही बस स्टैंड पर रेलवे स्टेशन शहर के सभी अन्य रास्तों पर चेकिंग लगाई गई बस स्टैंड से पहले सूचना मिली कि यह महिला बस में बैठकर गई है
बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के अधिष्ठाता प्रमेंद्र सिंह ठाकुर ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए संभावित रास्तों और आसपास के क्षेत्रों में लोगों को एवं मेडिकल कालेज के गार्ड जो उसी रोड तरफ थे को सतर्क किया तथा बसों की जानकारी लेकर पकड़वाने का प्रयास किया। उप निरीक्षक आर.के.एस. चौहान को सूचना मिली कि ॐ साईराम बस में दो महिलाएं नवजात शिशु के साथ कर्रापुर की ओर जा रही हैं। त्वरित कार्रवाई करते हुए बस स्टैंड में लगे आरक्षक अनंत दहिया से बस कंडक्टर का नंबर 8959249977 प्राप्त कर लोकेशन ली गई
एवं कन्फर्म किया गया कि महिलाएं बच्चे को लेकर बस में ही बैठी है ।सूचना कर्रापुर चौकी प्रभारी श्री विद्यानंद यादव तथा थाना बंडा पुलिस बल को बस रोकने हेतु रवाना किया गया।कर्रापुर में बस को रोका गया, जिसमें दोनों महिलाएं नवजात को गोद में लिए मिलीं। बच्चे की फोटो परिजनों को भेजकर तस्दीक के बाद अधिष्ठाता प्रमेंद्र सिंह ठाकुर ने तत्काल एम्बुलेंस से बच्चे को बीएमसी वापस बुलवाया।महिलाओं ने पहचान छुपाने के लिए कपड़े बदलने की कोशिश की, लेकिन सागर पुलिस की सतर्क निगाहों से नहीं बच पाईं।सागर पुलिस ने इस सराहनीय कार्य में मात्र 1 घंटे में बच्चे को सुरक्षित बरामद कर परिवार को सुपुर्द किया। परिवारजन ने भावुक होकर सागर पुलिस, मीडिया और सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
