चलती गाड़ी में भीषण आग, हाईवे पर राख हो गया कंटेनर

शिवपुरी: इंदौर से एक कंटेनर लोड होकर दिल्ली जा रहा था। रास्ते में चलती गाड़ी में भीषण आग लग गई। शिवपुरी हाईवे पर मोहन टोल से 500 मीटर पहले आग लगी। ड्राइवर फायर ब्रिगेड सेवा के लिए टोल पर गया तो 15 से 20 मिनट निकल गए, तब तक गाड़ी जलकर राख हो गई फिर भी फायर ब्रिगेड नहीं आई।

सवाल उठता है कि जब यह सुविधा मिल ही नहीं रही तो टोल वाले टोल टैक्स क्यों काटते हैं। ड्राइवर का नाम बलवीत है। उसकी उम्र 45 वर्ष है और वह हरियाणा का निवासी बताया गया है।

Next Post

कानून व्यवस्था पर सवाल

Sat Apr 4 , 2026
मध्य क्षेत्र की डायरी दिलीप झा: मध्यप्रदेश में आए दिन हत्या , चाकूबाजी और साइबर ठगी जैसी घटनाओं में लगातार वृद्धि की वजह लोगों ने यह कहना शुरू कर दिया है कि सरकार के साथ से कानून व्यवस्था फिसलती जा रही है।जबकि कानून राज को बनाए रखना शासन प्रशासन की […]

You May Like