धार: भैंसोला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आत्मीय स्वागत किया और जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का यह दौरा प्रदेश के लिए सौभाग्य का क्षण है।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की प्रगति और मध्यप्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
