दिनकर की पुण्यतिथि पर सीएम डॉ यादव ने दी श्रद्धांजलि, कृतियों को बताया प्रेरणास्रोत

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने महान राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने संदेश में दिनकर को राष्ट्रीय चेतना का प्रखर स्वर और ओजस्वी काव्यधारा का अमर रचनाकार बताया।

एम ने कहा कि रश्मिरथी और परशुराम की प्रतीक्षा जैसी कालजयी कृतियों के माध्यम से दिनकर ने स्वाभिमान, संघर्ष और राष्ट्रधर्म का सशक्त संदेश दिया। उनका साहित्य आज भी समाज को सत्य और साहस के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा देता है।मुख्यमंत्री ने कहा कि दिनकर का साहित्यिक योगदान देश की सांस्कृतिक विरासत का अमूल्य हिस्सा है और उनकी रचनाएं आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करती रहेंगी।

Next Post

नेपाल में गहराया राजनीतिक संकट: राष्ट्रपति पौडेल ने बिना बैठक बुलाए अचानक स्थगित किया संसद का सत्र, गृह मंत्री के इस्तीफे और वित्तीय विवादों के बीच मची खलबली

Fri Apr 24 , 2026
काठमांडू | नेपाल के राजनीतिक गलियारों में उस वक्त हड़कंप मच गया जब राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने संसद के दोनों सदनों (प्रतिनिधि सभा और राष्ट्रीय सभा) का सत्र बिना बुलाए ही स्थगित कर दिया। दिलचस्प बात यह है कि राष्ट्रपति ने मंत्रिमंडल की सिफारिश पर 21 अप्रैल को ही आगामी […]

You May Like