पाकिस्तान समर्थित सोशल मीडिया हैंडल का भारतीय वायुसेना के विमान दुर्घटनाग्रस्त होने का दावा गलत

नयी दिल्ली 15 नवम्बर (वार्ता) भारत ने पाकिस्तान समर्थित सोशल मीडिया हैंडल पर किये जा रहे इन दावों को निराधार और फर्जी करार दिया है जिनमें ‘अज्ञात इलेक्ट्रॉनिक हस्तक्षेप’ के कारण शुक्रवार को दो घंटे के अंदर भारतीय वायु सेना के तीन विमानों के दुर्घटनाग्रस्त होने की बात कही गयी है। पाकिस्तान समर्थित इन हैंडल पर ये दावे शु्क्रवार को चेन्नई के निकट भारतीय वायु सेना के एक ट्रेनर विमान के नियमित उडान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद किए गए हैं। भारत ने इन दावों को पूरी तरह से निराधार और फर्जी बताते हुए खारिज कर दिया। सूचना और प्रसारण मंत्रालय के प्रेस सूचना ब्यूरो की तथ्य-जांच टीम ने स्पष्ट किया कि पाकिस्तान समर्थित हैंडल पर किए जा रहे दावे फर्जी है। एक्स पर फैक्ट चेक पोस्ट में कहा गया है, ” भारतीय वायु सेना ने आधिकारिक तौर पर स्पष्ट किया है कि भारतीय वायु सेना का पीसी-7 एमके II ट्रेनर विमान शुक्रवार को चेन्नई के तांबरम के पास एक नियमित प्रशिक्षण मिशन के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पायलट सुरक्षित रूप से बाहर निकल गया, और नागरिक संपत्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ है।”

पीआईबी ने लोगों से आग्रह किया है कि वे गलत सूचना के झांसे में न आएं। ऐसे दावों पर विश्वास करने या साझा करने से पहले हमेशा आधिकारिक स्रोतों से उनका सत्यापन करें।

वायु सेना का प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त होने के कुछ घंटे बाद इस्लामाबाद के झूठे आख्यानों का प्रचार करने वाले कई हैंडल सोशल मीडिया टाइमलाइन पर आ गए। उन्होंने लिखा, ” अभी अज्ञात इलेक्ट्रॉनिक हस्तक्षेप के कारण दो घंटे के भीतर भारतीय वायुसेना के तीन विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए।”

 

Next Post

ऑनलाइन होटल बुकिंग में ठगी के प्रति सावधान किया केरल के संगठन ने

Sat Nov 15 , 2025
कोच्चि, 15 नवंबर (वार्ता) पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र उद्योग क्षेत्र के एक प्रमुख निकाय, केरल ट्रैवल मार्ट सोसाइटी (केटीएम) ने राज्य में होटल की ऑनलाइन बुकिंग कराने वालों को ठगी के प्रति आगाह करते हुए उन्हें ठगों से बहुत सावधान रहने की सलाह दी है । संगठन ने शुक्रवार को […]

You May Like